संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जेब खाली हमारी है जब से हुई

चित्र
जेब खाली हमारी है जब से हुई  दोस्त दुनियां पराई है तब से हुई  बात छोड़ो परिवार वालो की तुम  अब तो अनबन हमारी है रब से हुई - विकास बघेल  Search - Poet Vikas Baghel Facebook - Vikas Baghel Instagram - KumarVikas.b YouTube - Vikas_Baghel. Twitter - @vikas_baghel1 #poetry #ghazal #hindikavita #shayari #gwalior #gwaliorpoet #kavivikasbaghel #kalamkar #rashtriyakavisangam #poetvikasbaghel #love #poetrycommunity #quotes

तेरी जुल्फों के साए में हमें आना ही पड़ता है

चित्र
जरा पाने की चाहत में बहुत खोना ही पड़ता है  विकल्पों में सदा हमको तेरा होना ही पड़ता है  मैं तूझसे रूठ जाऊं या तू मुझसे रूठ जाए पर  तेरी जुल्फों के साए में हमें आना पड़ता है - विकास बघेल  Search - Poet Vikas Baghel Facebook - Vikas Baghel Instagram - KumarVikas.b YouTube - Vikas_Baghel. Twitter - @vikas_baghel1 #poetry #ghazal #hindikavita #shayari #gwalior #gwaliorpoet #kavivikasbaghel #kalamkar #rashtriyakavisangam #poetvikasbaghel #love #poetrycommunity #quotes

अश्क तेरे सभी अश्क मेरे सभी

चित्र
नाम तेरा लिए जो पुकारी गई  इक इबारत की जैसे उतारी गई  अश्क तेरे सभी अश्क मेरे सभी लिख रहे हैं कहानी हमारी नई - विकास बघेल  Search - Poet Vikas Baghel Facebook - Vikas Baghel Instagram - KumarVikas.b YouTube - Vikas_Baghel. Twitter - @vikas_baghel1 #poetry #ghazal #hindikavita #shayari #gwalior #gwaliorpoet #kavivikasbaghel #kalamkar #rashtriyakavisangam #poetvikasbaghel #love #poetrycommunity #quotes

भूल जाते हैं वो पर सबक है वही

चित्र
भूल जाते है वो सबक है वही  जिसकी जैसी नजर है नजारा वही  बात सुनकर कर के बस चुप खड़े ही रहे बात उसने जो कुछ इस तरह से कही हमको लोगो ने चलने से रोका बहुत  कदम हमने पल भर भी रोके नहीं  हम तो अपने ही गीतों को गाते रहे  कोई सुने तो सही न सुने तो सही  तुम गए तो ये सूना शहर कर गए कौन कहता है मुझको खबर ना लगी हस के जी लो यहीं खुशियां बांटों अभी  क्या पता जिंदगी कल रही ना रही - विकास बघेल  Search - Poet Vikas Baghel Facebook - Vikas Baghel Instagram - KumarVikas.b YouTube - Vikas_Baghel. Twitter - @vikas_baghel1 #poetry #ghazal #hindikavita #shayari #gwalior #gwaliorpoet #kavivikasbaghel #kalamkar #rashtriyakavisangam #poetvikasbaghel #love #poetrycommunity #quotes

जाके कह दो कोई मेरी राधे से

चित्र
दूर जब से धरा से ये अम्बर हुआ दर्द दुगना हमारा बिछड़कर हुआ जाके कह दो कोई मेरी राधे से  दुःख मुझे भी तुम्हारे बराबर हुआ - विकास बघेल  Search - Poet Vikas Baghel Facebook - Vikas Baghel Instagram - KumarVikas.b YouTube - Vikas_Baghel. Twitter - @vikas_baghel1 #poetry #ghazal #hindikavita #shayari #gwalior #gwaliorpoet #kavivikasbaghel #kalamkar #rashtriyakavisangam #poetvikasbaghel #love #poetrycommunity #quotes

हम दोनों है देखो कितने पास प्रिये

चित्र
कितना दूर है चांद से उसका चकोर प्रिये और दूर है रात से कितनी भोर प्रिये कितना दूर है धरती से आकाश प्रिय हम दोनों हैं देखो कितने पास प्रिय कम से कम ज्यादा से ज्यादा का दुःख याद करो अंतर्मन के हर कष्ट हर बाधा का दुःख याद करो प्रेम प्रतीक्षा की पावन मर्यादा का दुःख याद करो बने द्वारकाधीश कृष्ण पर राधा का दुःख याद करो राधा से कान्हा की दूरी है केवल आभास प्रिये हम दोनों हैं देखो कितने पास प्रिय ये तो भ्रम है जो मांगो वो मिल जाए ये तो भ्रम है पास रहकर प्रेम किया जाए सारे भ्रम पल में चकनाचूर हुए जिस पल वैदेही से रघुवर दूर हुए ये दूरी है पल दो पल का वनवास प्रिय हम दोनों हैं देखो कितने पास प्रिय प्रेम ने झेली है वर्षों से कितनी ही दूरी सुनो  कितनी आई विपदा और कितनी ही मजबूरी सुनो  फिर भी सावन के झूलों ने गीत वही दोहराए है  आस जगाए रखी मन ने और अधर मुस्काए है  कितना दूर है पतझड़ से मधुमास प्रिय हम दोनों हैं देखो कितने पास प्रिय सुनिए इस गीत को यूट्यूब पर -  कलमकार   https://youtu.be/e0GgO2EkTOU

खत मैं लिखूंगा तुम्हें

चित्र
ये मैसेज का दौर है सुहाना भले  फिर भी रोशन था खत का जमाना वही शब्द शब्द में प्यार मैं लिखूंगा तुम्हे स्वीकृति हो तो खत मैं लिखूंगा तुम्हे  वो प्रतीक्षा मधुर होगी आएगा खत  जब विलंब करेगा सताएगा खत लेके नाम तुम्हारा ढूंढ लेगा तुम्हे  जैसे ही खोलेगी चूम लेगा तुम्हे  पूर्ण जीवन समर्पित मैं लिखूंगा तुम्हे  स्वीकृति हो तो खत मैं लिखूंगा तुम्हे  इक प्यारी सी चंचल किरण सी लिखूं मन को भाए उसी ग़ज़ल सी लिखूं बस तुमको ही तुमको लिखूंगा तुम्हे  स्वीकृति हो तो खत मैं लिखूंगा तुम्हे -  विकास बघेल  Search - Poet Vikas Baghel Facebook - Vikas Baghel Instagram - KumarVikas.b YouTube - Vikas_Baghel. Twitter - @vikas_baghel1

गुरु पूर्णिमा

चित्र
ईश्वर की कृपा और बड़ों के आशीर्वाद से मेरे जीवन में जितने भी शिक्षक आए हैं उनमें से अधिकतर मेरे फेवरेट ही है और अधिकतम का फेवरेट छात्र मैं भी हूं ऐसे ही मेरे सबसे प्रिय शिक्षकों में से एक आदरणीय अंकित सर जी है।  सर की अच्छी बातों में से एक सबसे अच्छी बात मुझे यह लगती है कि जब सर पढ़ा रहे होते हैं तो एक नियमों का भरपूर पालन करने वाले सख़्त शिक्षक की तरह पढ़ाते हैं लेकिन जब पढ़ाने के बाद वह हमसे मिलते हैं तो बिल्कुल पारिवारिक माहौल बना लेते हैं और इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम खुलकर कुछ भी बात सर के सामने रख सकते हैं और वह इस पर खुलकर वार्तालाप भी करते हैं।  स्टेनो पढ़ाने के साथ-साथ सर कब जीवन को बता देते हैं सिखा देते हैं समझा देते हैं पता ही नहीं चलता बड़ी से बड़ी जटिल समस्याओं को भी बड़ी आसानी से सुलझा देना सर की खास खूबी है। सर का आशीर्वाद सदैव बना रहे 🙏 सर के साथ साथ मेरे जीवन की सभी शिक्षक और गुरुओं को गुरु पूर्णिमा पर नमन 🙇🙏 - विकास बघेल