गुरु पूर्णिमा

ईश्वर की कृपा और बड़ों के आशीर्वाद से मेरे जीवन में जितने भी शिक्षक आए हैं उनमें से अधिकतर मेरे फेवरेट ही है और अधिकतम का फेवरेट छात्र मैं भी हूं ऐसे ही मेरे सबसे प्रिय शिक्षकों में से एक आदरणीय अंकित सर जी है। 
सर की अच्छी बातों में से एक सबसे अच्छी बात मुझे यह लगती है कि जब सर पढ़ा रहे होते हैं तो एक नियमों का भरपूर पालन करने वाले सख़्त शिक्षक की तरह पढ़ाते हैं लेकिन जब पढ़ाने के बाद वह हमसे मिलते हैं तो बिल्कुल पारिवारिक माहौल बना लेते हैं और इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम खुलकर कुछ भी बात सर के सामने रख सकते हैं और वह इस पर खुलकर वार्तालाप भी करते हैं। 
स्टेनो पढ़ाने के साथ-साथ सर कब जीवन को बता देते हैं सिखा देते हैं समझा देते हैं पता ही नहीं चलता बड़ी से बड़ी जटिल समस्याओं को भी बड़ी आसानी से सुलझा देना सर की खास खूबी है। सर का आशीर्वाद सदैव बना रहे 🙏

सर के साथ साथ मेरे जीवन की सभी शिक्षक और गुरुओं को गुरु पूर्णिमा पर नमन 🙇🙏
- विकास बघेल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुम जो चली गई हो