प्यार पहले से भी प्यारा हो गया है

सारी दुनियां से किनारा हो गया है
जब से मेरा दिल तुम्हारा हो गया है

यार जब से प्यार मैंने कर लिया है 
प्यार पहले से भी प्यारा हो गया है 

मुस्कुराने लग गया है जबसे सागर
इस नदी का पानी खारा हो गया है

भागकर घर से गया था पूछो उससे 
क्या मुहब्बत से गुजारा हो गया है 
 
सूर्य के इन्हीं उजालों के ही कारण
गुमसुदा मेरा वो तारा हो गया है 

नैन ने नयनों को जैसे चुन लिया हो 
नैन नैनों में इशारा हो गया है 

इश्क पढ़ने लग गया जो गीत गजलें  
इश्क गजलों का सहारा हो गया है 

सिर्फ दो ही दर्द कायम थे जहां में 
एक तुम्हारा इक हमारा हो गया है

#kavita #shayari #poetry #hindikavita #poetvikasbaghel #poetvikas #vikasbaghel #vikasbaghelgwalior 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुम जो चली गई हो